नगरपालिका क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों की मांगों को लेकर चला आ रहा धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा
गौचर / चमोली। गौचर नगर क्षेत्र की एवं नगर क्षेत्र गौचर से जुडे गावों रानीगढ…
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत
डॉ. आयुष जोशी ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया
एसीपी बहाली संयुक्त मोर्चे की मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मुलाकात, बैठक आयोजित करने के निर्देश
हर्बल कुंभ से जड़ी-बूटी आधारित खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आर्थिकी होगी मजबूत: कृषि मंत्री गणेश जोशी
गौचर / चमोली। गौचर नगर क्षेत्र की एवं नगर क्षेत्र गौचर से जुडे गावों रानीगढ…
चमोली। श्री बदरीनाथ धाम में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम एवं उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है।…
चमोली । विकासखंड थराली के रुईसाण के मानील में तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले…
देहरादून । थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत बालावाला में भूसा स्टोर के पास किराए पर…
थराली । बीते तीन दिनों से बदरीनाथ ऋषिकेश हाईवे चमोली नंदप्रयाग होम टाउन होटल के…
देहरादून । थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर खड़ी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी के अवसर पर गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ में श्री कृष्ण…
चमोली : जनपद चमोली के प्रभारी सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी जिले के तीन दिवसीय प्रवास…
डोईवाला / देहरादून- हेल्प क्रॉस ट्रस्ट एवं वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा “अमर शहीद मेजर…
गौचर / चमोली। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय एफ…