Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिये

देहरादून । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में…

वासुकीताल ट्रैक पर फंसे सभी 11 ट्रेकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

 उत्तरकाशी। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में तथा सहायक सेनानायक संजय उप्रेती के नेतृत्व में…

आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहनों को किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्राथमिक विद्यालय गाजियावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान को दिया…

डायट चमोली की ‘शिक्षा के क्षेत्र में जनपद चमोली के बढ़ते कदम’ श्रृंखला जारी

चमोली । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चमोली द्वारा जनपद के शासकीय विद्यालयों में…

पशुपालन, मत्स्य पालन एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लिए कई अहम फैसले

देहरादून। पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में सोमवार को पशुपालन, डेयरी…

बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत

जितोली में ‘आंगन-मिलन सेवा’ कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, माताओं-बहनों एवं ग्रामीणों से…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून यूथ फाउंडेशन की ‘देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन’ को  किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। दून यूथ फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली के…

You may have missed