Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मुख्यमंत्री धामी कल करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ

उत्तराखंड में शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी…

श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं: महाराज

श्रम विभाग द्वारा पोखड़ा मुख्यालय पर आयोजित हुआ श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर पोखड़ा (पौड़ी)।चौबट्टाखाल…

12 साल बाद कांग्रेस में हुई मेरी घर वापसी, उत्तराखंड को सुशासन और जनहित की सरकार देना मेरा संकल्प: रविंद्र सिंह आनंद

देहरादून। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने आज करीब 12 वर्ष बाद कांग्रेस पार्टी…

युवा सपनों को पंख लगायेगी ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’: डॉ. धन सिंह रावत

प्रत्येक वर्ष 11 हजार छात्रों को मिलेगी प्रतिष्ठित संस्थानों से निःशुल्क कोचिंग पर्वतीय एवं दूरस्थ…

हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री

कहा, उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान सीएम बोले, महिला सशक्तीकरण…

You may have missed