Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर, उत्तर प्रदेश में एसएईएल (SAEL) लिमिटेड की इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की आधारशिला रखी

जेवर : वर्टिकली इंटीग्रेटेड रिन्युएबल एनर्जी कंपनी, एसएईएल (SAEL) इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने आज उत्तर प्रदेश…

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा…

पंतनगर विश्वविद्यालय भारतीय कृषि के इतिहास का गौरवशाली केंद्र : शिवराज सिंह चौहान

पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण…

21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 के पहले दो दिन रोमांचक क्वालीफाइंग मुकाबलों के नाम

देहरादून: आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISAI) द्वारा आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप 2026…

माँ कालिंका देव डोली मंदिर में आठवाँ वार्षिक उत्सव श्रद्धा-भक्ति के माहौल में सम्पन्न

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने जागरों से माहौल पूर्णतया भक्ति मय कर दिया। देहरादून। राजधानी…

You may have missed