Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

स्वर्गीय सचिंद्र सिंह ‘सचिन’ अधिवक्ता जी की पुण्य स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। आज देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा स्वर्गीय सचिंद्र सिंह ‘सचिन’…

मोथरोवाला में विकसित हो रहा अत्याधुनिक पार्क शीघ्र होगा जनसामान्य को समर्पित

नगर आयुक्त महोदया ने निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का किया विस्तृत निरीक्षण देहरादून । नगर…

बहादराबाद केयर कॉलेज में छात्रों का हंगामा, फीस वापसी को लेकर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में भी नहीं निकला समाधान

बहादराबाद (हरिद्वार)। बहादराबाद क्षेत्र के रोहालकी स्थित नर्सिंग केयर कॉलेज में मंगलवार को छात्रों और…

बहू-बेटे की प्रताड़ना से टूटी विधवा मां, प्रशासन ने भरण पोषण अधिनियम में कराया वाद दर्ज

जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 201 शिकायतों पर प्रशासन ने की त्वरित सुनवाई…

You may have missed