Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

प्रदेश के बढती बिजली की दरों के विरोध में भा.कि. यूनियन भानु ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

शामली- भारतीय किसान यूनियन भानु ने प्रदेश के बढती बिजली की दरों के विरोध में…

पुलिस पर पथराव व कातिलाना हमले का 25 हजारी इनामी मुठभेड के दौरान गिरफ्तार,सिपाही भी हुआ घायल

शामली/कैराना- पुलिस ने गत माह अपने ऊपर हुए कातिलाना हमले व पथराव आदि संगीन धाराओं में…

एप सरकार तथा जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सार्थक सिद्ध होगा: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून । उत्तराखण्ड की जनता अब अपने स्मार्टफोन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह…

ऐसे निजी उच्च शिक्षण संस्थान जहां कृषि की पढ़ाई होती है उनका भी उपयोग किया जाय: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसानों…

You may have missed