Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

पंतनगर विश्वविद्यालय भारतीय कृषि के इतिहास का गौरवशाली केंद्र : शिवराज सिंह चौहान

पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण…

21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 के पहले दो दिन रोमांचक क्वालीफाइंग मुकाबलों के नाम

देहरादून: आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISAI) द्वारा आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप 2026…

माँ कालिंका देव डोली मंदिर में आठवाँ वार्षिक उत्सव श्रद्धा-भक्ति के माहौल में सम्पन्न

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने जागरों से माहौल पूर्णतया भक्ति मय कर दिया। देहरादून। राजधानी…

भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक अधिकार करता है प्रदान : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल…

Samsung ने स्मार्ट एयर केयर और WindFree क्लाइमेट सॉल्यूशंस के साथ प्रीमियम रेजिडेंशियल कूलिंग को नया आयाम दिया

● लक्ज़री रिहायशी परियोजनाओं में WindFree™, PM1.0 प्यूरिफिकेशन, SmartThings कनेक्टिविटी और AI-सक्षम VRF तकनीक का…

दून यूथ फाउंडेशन ने देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन 2026 का किया आधिकारिक शुभारंभ

स्वस्थ जीवनशैली, जन-जागरूकता एवं नशा-मुक्त देहरादून की दिशा में एक सामुदायिक पहल देहरादून: दून यूथ…

You may have missed