Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

देहरादून: बीएसएफ की हीरक जयंती पर 19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा

देहरादून। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अपने स्थापना के गौरवशाली 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य…

तहसील रूड़की में आधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण

हरिद्वार। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत वी— मार्क इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर…

आई.एस.बी, पंजाब पुलिस और साईबरपीस ने भारत का अग्रणी साईबर सिक्योरिटी एवं ए.आई सेफ्टी हैकथॉन 2026 शुरू किया

इस राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए साइबरसिक्योरिटी और ए.आई सुरक्षा…

मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें, लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में निर्णय लें : मुख्य सचिव

देहरादून । मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री…

स्थानीय लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी : जोशी

देहरादून। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विजय कॉलोनी…

You may have missed