Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

विभागीय रूटीन प्रक्रिया में लाएं अतिक्रमण चिन्हिकरण एवं हटाने की कार्रवाईः डीएम

सरकारी भूमि के अतिक्रमण पर डीएम गंभीर, प्रत्येक सप्ताह करेंगे मॉनिटिरिंग देहरादून। ‘‘जनपद में सरकारी…

निराश्रित बच्चों के आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रख रहा महिला कल्याण विभाग

देहरादून। महिला कल्याण विभाग द्वारा संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में…

बंजर खेतों को आबाद करने के संबंध में कृषि सचिव से मिले पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी

देहरादून। बाबा श्री विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथ यात्रा के रजत जयंती वर्ष के वर्षभर के…

राज्यपाल 9 अक्टूबर को श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर,10 अक्टूबर को यात्रा के समापन समारोह में मौजूद होंगे

चमोली: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) 9 अक्टूबर को सिख धर्म के…

उत्तराखंड के साथ देश विदेश में रहने वाले प्रवासियों ने मनाया गढ़ भोज दिवस

देहरादून। उत्तराखंड के साथ-साथ देश-विदेश में रहने वाले प्रवासियों द्वारा भी गढ़ भोज दिवस मनाया…

You may have missed