Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेशभर के सभी कलेक्शन सेन्टर की वास्तविक उपयोगिता के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेशभर के सभी कलेक्शन सेन्टर की वास्तविक उपयोगिता के…

डीएम ग्राहक बनकर पहुंचे शराब के ठेके पर, सेल्समैन ने मांगे 20 रु अधिक, डीएम ने किया 50 हजार का चालान

देहरादून। स्वयं वाहन चलाकर ठेके तक पहुंचे जिलाधिकारी, साथ में कोई स्टाफ नहीं था, खरीददार…

मार्च 2025 तक राज्य के शत प्रतिशत गांव में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करना हमारा लक्ष्यः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने देहरादून के परेड मैदान में ’स्वच्छता ही सेवा-2024’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग एवं…

राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कुसुम गडिया का मायके में पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

चमोली: राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कुसुम गडिया के रविवार को अपने गाँव गोपेश्वर में…

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टवापीपल के पास जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन, नगरपालिका गौचर ने किया पानी बिस्कुट का वितरण

गौचर / चमोली। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर कर्णप्रयाग के बीच चट्टवापीपल के पास पैट्रोल…

You may have missed