Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सीमांत गांव माणा और नीती के धार्मिक व पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार

चमोली: सीमांत गांव माणा और नीती के धार्मिक व पर्यटन स्थलों को विकसित करने के…

एक्ज़ोनोबेल इंडिया ने लॉन्च किया अपना पहला ऊबर-लक्ज़री इंटीरियर इमल्शन ‘ड्युुलक्स वैलवेट टच इटरना’  

देहरादून। भारत के डेकोरेटिव पेंट उद्योग में इंटीरियर इमल्शन की ड्युलक्स वैलवेट टच रेंज के…

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बनी ब्रेल लिपि में बीमा पॉलिसी लॉन्च करने वाली भारत की पहली कंपनी

देहरादून। भारत की सबसे बड़ी खुदरा स्वास्थ्य बीमा कंपनी, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी…

एडवरटाइजिंग, ब्रांडिंग और साइनेज उद्योग के जुड़े नए और परिवर्तनकारी बदलावों को सामने लाएगा मीडिया एक्सपो नई दिल्ली 

नई दिल्ली । इनडोर और आउट-ऑफ-होम एडवरटाइजिंग और साइनेज उद्योग के आधुनिक और शानदार नवाचार…

मेकमाईट्रिप की ‘हाऊ इंडिया ट्रैवल्‍स अबरोड’ रिपोर्ट ने किए भारतीय पर्यटकों की पसंद के बारे में नए खुलासे

नई दिल्ली। भारत की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी, मेकमाईट्रिप, ने जून, 2023 से मई, 2024…

You may have missed