Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

लड़की से छेड़छाड़ का मामला : हिंदू संगठनों का गोपेश्वर में विरोध प्रदर्शन, आरोपी को कड़ी सजा की मांग

चमोली। संगठनों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली. उन्होंने जिला…

उज्‍जीवन एसएफबी ने अपना नया ब्रैंड कैम्‍पेन ‘बैंकिंग जैसे मेरी मर्जी, उज्‍जीवन मेक्‍स इट ईज़ी ईज़ी’ पेश किया

नई दिल्ली। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन), जो भारत के प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंकों में…

भारतीय टीम फ्रांस में आयोजित होने वाली वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2024 में अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए तैयार

देहरादून। ल्योन फ्रांस में आयोजित होने वाली वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2024 में अपनी युवा प्रतिभा के…

बद्रीनाथ धाम में हिमालय बचाओ संकल्प के लिए ली गई प्रतिज्ञा

चमोली: बद्रीनाथ धाम मंदिर परिसर में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने…

विद्यालयी शिक्षा में 851 अतिथि शिक्षकों की और होगी तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों को दिये शीघ्र कार्रवाही के निर्देश कहा, पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों…

समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का है हमारा संकल्प-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया अनुसूचित जाति के युवाओं से संवाद बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय…

उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय नेत्री आरूषी सुंदरियाल के पद और गरिमा पर हमला

देहरादून! उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में अंतरकलह वैसे तो कोई नई बात नहीं परंतु अब यह…

You may have missed