Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मुख्यमंत्री ने डीएवी पीजी कॉलेज के 06 नये कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए 01 करोड़ की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी…

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली खरीद संबंधी इनोवेटिव स्ट्रेटेजी से हासिल की 50 करोड़ से अधिक की बचत

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली खरीद को और अनुकूल बनाते हुए इनोवेटिव…

‘सुहागन चुड़ैल’ की देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ने कहा: एक शाही राजस्थानी दुल्हन की तरह सजने का अनुभव अद्भुत था

मुंबई। कलर्स के फैंटसी ड्रामा ‘सुहागन चुड़ैल’ ने मनमोहक राजस्थानी शादी की रस्मों की पृष्ठभूमि…

किरण बेदी ने किया सेफ्टी अलार्म से युक्त एवरैडी साइरेन टॉर्च का अनावरण महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में नया इनोवेशन

मुंबई : भारत का नंबर वन बैटरी ब्राण्ड एवरैडी इंडस्ट्रीज़ इंडिया लिमिटेड, जो पावर, परफोर्मेन्स…

You may have missed