Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाएगसः मुख्य सचिव

कृषि, मत्स्य पालन, हॉर्टीकल्चर, डेरी से सम्बन्धित स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन राज्य के स्टार्टअप ईकोसिस्टम…

राज्यपाल ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह से की भेंट

राज्य के कृषि क्षेत्र एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर की चर्चा देहरादून।…

एसएएसटीआरए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने भारत में सट्टेबाजी और जुए पर अंकुश लगाना: एक राष्ट्रीय सुरक्षा अनिवार्यता पर व्यापक रिपोर्ट का अनावरण किया

नई दिल्ली:राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के तहत संचालित सुरक्षा और वैज्ञानिक तकनीकी अनुसंधान एसोसिएशन (एसएएसटीआरए) ने…

जनपदों की आर्थिक स्थिति बढ़ाने को प्रभावी योजनाओं, नीति पर कार्य किये जाने की आवश्यकताः जोशी 

देहरादून। राज्य योजना आयोग (सीटू) के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी की अध्यक्षता में मंथन सभागार में…

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आगामी 14 जुलाई को प्रस्तावित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य…

सीएम ने दिल्ली स्थित बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर का भूमि-पूजन कर मंदिर का शिलान्यास किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली स्थित बुराड़ी, हिरंकी में आयोजित कार्यक्रम…

You may have missed