Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

राज्यपाल ने आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) का भ्रमण किया

नैनीताल/मुक्तेश्वर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने मंगलवार को देवस्थल, मुक्तेश्वर स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण…

राज्यपाल ने मुक्तेश्वर स्थित सरगाखेत में मधुवन होमस्टे का भ्रमण किया

नैनीताल/मुक्तेश्वर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) मंगलवार को नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर के…

इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड फैक्ट्री के प्लांट और गोदाम में लगी भीषण आग

ऋषिकेश । इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड प्लांट के वर्षों से बंद पड़े गोदाम में…

निया शर्मा ने बताया कि उन्होंने कलर्स के फैंटेसी-रोमांस-थ्रिलर ‘सुहागन चुड़ैल’ को क्यों चुना

नई दिल्ली: निया शर्मा ने कलर्स के नवीनतम शो ‘सुहागन चुड़ैल’ से दर्शकों पर जादू…

कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के प्रतियोगी शालीन भनोट कहते हैं, “मैं स्टंट से ज्यादा, रोहित शेट्टी से डरता हूं”

नई दिल्ली: भारत का पहला स्टंट-आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 14वें सीज़न के…

बिनसर वनाग्नि में मृतक और घायलों के पीड़ित परिजनों से मंत्री रेखा आर्य ने मुलाकात कर बंधाया ढांढस

मंत्री रेखा आर्य ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए अल्मोड़ा।…

You may have missed