Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सीएस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर स्मरण किया

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व….

जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ने एसपीवाईएम को कस्टमाईज़्ड हेक्टर एंबुलेंस भेंट की

यह भेंट कार्यक्रम उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आयोजित…

क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए पूरा : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के…

उत्तराखंड बनेगा खिलाड़ियों की नर्सरी : रेखा आर्या

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ रुद्रपुर/उधमसिंह नगर। दिल्ली पब्लिक…

डा. नरेश बंसल ने सीएम से की सीबीआई जांच की मांग,छात्र हित मे मांग मानने पर सीएम का आभार जताया

देहरादून । भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने देहरादून समेत उत्तराखंड के…

मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प, सुशासन को सार्थक करता जिला प्रशासन

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशा)…

सीएम धामी ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ० भीमराव…

You may have missed