Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

रुद्रप्रयाग। सोमवार सुबह जनपद रुद्रप्रयाग के मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में ऊपर से गिरे भारी पत्थर…

लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्णः डीएम

देहरादून। लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना में प्रभावित परिवारों को भुगतान की जाने वाली अनुग्रह राशि और…

गौचर पॉलिटेक्निक के सामने बन गया बड़ा भूस्खलन जोन, लोगों में अफरा–तफरी का माहौल, भवन को भी खतरा

चमोली। नगर क्षेत्र गौचर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के समीप रविवार सुबह लगभग 10:45 पर…

तनाव से मुक्ति के लिए प्राकृतिक चिकित्सा जरूरी : स्वरूप

यूएसडीएमए में आयुर्वेद पर मासिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण…

अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार है उत्तराखंडः सीएम

मेजर ध्यानचंद जयंती, राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में बोले सीएम सीएम मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन…

You may have missed