Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की

देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में…

उत्तराखण्ड के लोक साहित्य को डिजिटल स्वरूप में किया जाएगा संरक्षित : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान प्रदान करेगी राज्य सरकार देहरादून । उत्तराखण्ड की…

मुख्यमंत्री ने पुरोला, उत्तरकाशी में लगभग 210 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी के पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में…

कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाईः निर्देशक राज्य समुचित प्राधिकारी डॉ. सीपी त्रिपाठी

पीसीपीएनडीटी एक्ट का हो कड़ाई से पालन। देहरादून । स्वास्थ्य सेवा निदेशालय डाडा लाखोंड देहरादून…

जन्म मृत्यु पंजीकरण में पब्लिक का हरासमेंट स्वीकार्य नहींः डीएम

सम्बन्धित रजिस्ट्रार रखें ध्यान जन्म-मृत्यु पंजीकरण का न रहे बैकलॉगः डीएम देहरादून । जिलाधिकारी सविन…

You may have missed