Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं का पुलिस उपाधीक्षक चमोली ने लिया जायजा, गोविंदघाट और पुलना में परखीं व्यवस्थाएं

चमोली: प्रचलित श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा…

मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, खुद भी दौड़े

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में अहिल्या स्मृति मैराथन…

आदर्श ग्राम को विभागीय योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के दिए निर्देश

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा देहरादून। राज्यसभा सांसद…

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार कई अहम कदम उठाए : धामी

मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में गिनाईं उपलब्धियां देहरादून। मुख्यमंत्री…

You may have missed