Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सेतु आयोग द्वारा राज्य की गोल्डन जुबली 2050 तक का विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाए : मुख्यमंत्री

विभागों की पॉलिसी का विस्तृत विश्लेषण किया जाए। देहरादून। सेतु आयोग द्वारा राज्य की गोल्डन…

मिलावटी कुट्टू के आटे पर शिकंजा, 94 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, देहरादून में 50 किलो आटा नष्ट

साबूदाने, सेंधा नमक, दूध, पनीर समेत व्रत में प्रयुक्त खाद्य सामग्री की सघन जांच, कई…

चारों धाम में यात्री सुविधाओं को तत्काल करें वहाल, यात्री पंजीकरण काउंटरों को बनाए सरल एवं सुविधाजनक : आयुक्त

देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट…

सरकारी विद्यालयों में गूंजेगी ढोल-दमाऊ की थाप, मशकबीन की धुन : डॉ. धन सिंह रावत*

स्थानीय लोक संगीत, कला एवं वाद्य यंत्रों से परिचित होंगे नौनिहाल कहा, खेलों के प्रोत्साहन…

You may have missed