Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सेवा, सुशासन और विकास के 03 वर्ष: धामी सरकार ने जन सेवा और विकास का लिखा स्वर्णिम अध्याय

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने तीन वर्षों…

मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद राजगुरू, सुखदेव एवं भगत सिंह को नमन कर अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर बलिदानी राजगुरू, सुखदेव एवं भगत सिंह के…

ट्राउट प्रोत्साहन योजना पर्वतीय जनपदों में रोजगार सृजन का कारगर माध्यम बन सकतीः सीएम

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक सीएम ने निर्धारित लक्ष्यों…

वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला की पुस्तक ‘चुटकी में विज्ञान’ का विमोचन

देहरादून। वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला द्वारा विद्यालयों व सामान्यजन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास…

सीएम धामी ने रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट मैरियट रिजॉर्ट का शुभारंभ किया

उत्तराखंड की पुण्य भूमि प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से भरपूरः सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…

प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने जल संचय और जल धाराओं के पुनर्जीवीकरण पर जोर दिया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…

You may have missed