Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सीएम हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएः मुख्यमंत्री

जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री देहरादून। सीएम हेल्पलाइन 1905 में समय…

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस…

बी सेफ फाउंडेशन फॉर अवेयरनेस एंड हेल्थकेयर द्वारा संचालित कैंसर जागरूकता अभियान से मिल रहा जरूरतमंदों को लाभ

देहरादून। उत्तराखंड के रायवाला में स्थित एक प्रमुख गैर-लाभकारी संगठन, बी सेफ फाउंडेशन फॉर अवेयरनेस…

रष्ट्रपति आशियाना में मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय की मोहर

जून माह में राष्ट्रपति करेंगी शिलान्यास लंदन हाईड पार्क की तर्ज पर डिजाइन कांनसेप्ट डीएम…

राज्य में “हरियाली मिशन“ के अंतर्गत लाखों की संख्या में रोपे जा रहे पौधे : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा-चुनौतियाँ और समाधान’…

सीएम की प्ररेणा से प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ से सशक्त बनती बेटियां, आज फिर 3 बेटियां बनी ‘‘नंदा-सुनंदा’’

प्रत्येक पात्र बालिका को प्रोजेक्ट ‘‘नंदा -सुनंदा’’ से करना ही है प्रोटेक्टः डीएम देहरादून। सीएम…

प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में बनेंगे कलस्टर विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण को नामित किये नोडल अधिकारी कहा, आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण कर…

You may have missed