Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सी पी ए इन्डिया रीजन की बैठक में भाग लेने दिल्ली जाएगे विधान सभाध्यक्ष, बैठक कल 16 को

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल कल दिनांक 16 अप्रैल को सी पी ए…

डॉ अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चल कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करें: योगेश मिश्र

हल्द्वानी(नैनीताल)। भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर का जन्म दिवस सूचना एवं लोक…

देवभूमि पत्रकार यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल रविवार को

देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन व देवभूमि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को…

नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स की देहरादून जनपद इकाई का चुनाव दो मई को

देहरादून। नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश महामंत्री निशीथ सकलानी (वरिष्ठ पत्रकार) ने देहरादून से…

कोंच कोतवाल के जनसंवाद से कोंच वासियों में जागा सुरक्षा का अहसास

(गिरजाशंकर अग्रवाल द्वारा) कोंच (जालौन)। लोकतंत्र में जन संवाद हरेक सरकारी विभाग की प्राथमिकता होना…

You may have missed