Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

लिनेन क्लब ने देहरादून में उत्तराखंड का अपना पहला एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर किया लॉन्च

देहरादून। आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड और भारत के जानेमाने लिनेन डेस्टिनेशन में…

टाटा म्यूचुअल फंड ने देहरादून में नई शाखा खोलकर उत्तराखंड में बढ़ाई अपनी उपस्थिति

देहरादून। टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की उद्योग की औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एएयूएम) देहरादून में,…

मुख्य सचिव ने 16वें वित्त आयोग से उत्तराखण्ड के विशेष सन्दर्भ में किए कई महत्वपूर्ण अनुरोध

मुख्य सचिव ने विभागों को 16वें वित्त आयोग की सूचनाओं को तत्काल वित्त विभाग को…

कई स्थानों पर मानकों में मिली कमी, एक सप्ताह में सुधार करने के दिये निर्देश

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने पैसिफिक गोल्फ स्टेट व अन्य हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में किया रेन वॉटर हार्वेस्टिंग…

You may have missed