Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर राज्यपाल ने शासन के उच्चाधिकारियों की ली बैठक

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में उत्तराखण्ड चारधाम…

मुख्य सचिव ने सार्वजनिक सेवायान दुर्घटना मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश दिए

राहत राशि की हकदारी को अब मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं जिलाधिकारियों को दुर्घटना…

वेस्टर्न डिजिटल ने सीसीटीवी स्टोरेज के लिए अतिआवश्यक फीचर्स के बारे में बताया

नई दिेल्ली। सीसीटीवी एप्लीकेशंस के विकसित होते परिवेश में सिक्योरिटी के लिए पारंपरिक क्षेत्रों के…

मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर में आयोजित मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एनडीएमए (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) तथा यूएसडीएमए के संयुक्त…

You may have missed