Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

प्रेक्षक व DM की उपस्थिति में किया गया पोलिंग पार्टियों का रैण्डमाइजेशन

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेत समान्य प्रेक्षक के.एल मीणा की…

जेपी हॉस्पिटल,नोएडा  ने 1000 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर हासिल की एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि

जेपी हॉस्पिटल,नोएडा की किडनी प्रत्यारोपण में बेमिशाल सफलता दर। भारत में हर साल करीब 12000…

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी

बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण देहरादून/हरिद्वार। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी….

डीएम ने निर्वाचन कंट्रोल रूम व वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

देहरादून। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने जिला आपादा प्रबंधन कार्यालय में बनाये गये निर्वाचन…

You may have missed