Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

जोशीमठ में आई आपदा के दृष्टिगत आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आवास विभाग की समीक्षा बैठक ली

देहरादून। विधानसभा स्थित कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री को अवगत कराया कि नगर एवं ग्राम…

जिला स्तर पर राजस्व विभाग को जिम्मेदारी के साथ करना होगा किसान सम्मान निधि का कामःजोशी

जोशी ने की पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा मंत्री जोशी ने अधिकारियों को राजस्व…

सीएम धामी ने किया भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित भा.ज.पा. राष्ट्रीय कार्यसमिति की…

डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ उत्तराखंड के बैनर तले व्यापारियों ने हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के खिलाफ किया प्रदर्शन

जूलूस निकाल पुतला दहन कियादेहरादून। डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ उत्तराखंड देहरादून इकाई के नेतृत्व में सोमवार को…

सीएम धामी ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर 50 लोगों को कंबल किए वितरित 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुष्ठ आश्रम पहुंचकर उत्तरायणी घुघुतिया त्यौहार मकर…

You may have missed