Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की पार्टी विधायकों एवं सांसदों से CM राहत कोष में 1 माह का वेतन देने की अपील

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ आपदा को लेकर सीएम राहत कोष में…

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 27 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह का शुभारंभ कुलाधिपति राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत…

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को फोन कर ली जोशीमठ की जानकारी

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र…

हिमनन्दिनी ने बाजार में उतारा स्‍वास्‍थ्‍यपरक पहाड़ी बद्री गाय का शुद्ध घी

देहरादून। सामाजिक सरोकार को लेकर बना हिमनन्दिनी संस्था ने विलुप्त होती बद्री गाय के उत्थान…

भूधंसाव प्रभावित जोशीमठ में 131 परिवार सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से विस्थापित किये गये

एसडीआरएफ की चार टुकड़ियां जोशीमठ में की गई हैं तैनात  देहरादून। सचिव आपदा प्रबन्धन डा0…

You may have missed