Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविन्दा मई, जून में करेंगे उत्तराखण्ड में फिल्म की शूटिंग

फिल्म अभिनेता गोविन्दा ने यूएफडीसी के सीइओ बंशीधर तिवारी से की भेंटदेहरादून। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता…

उत्तराखण्ड को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में अग्रणी राज्य बनाना हमारा उद्देश्यः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में…

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे स्वास्थ्य योजनाओं की सटीक जानकारीः डॉ. धन सिंह रावत

आईईसी-मीडिया कार्यशाला में एनएचएम कार्मिकों को दिये निर्देशस्वास्थ्य सेवाओं की बेहत्तरी को मीडियाकर्मियों के सुझावों…

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ ही उचित मार्केटिंग की व्यवस्था भी की जाएः सीएम

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ मिलेदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…

भूू धंसाव क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित राहत शिविरों में ठहराया

चमोली। जोशीमठ में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित राहत शिविरों में…

पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के सेलाकुई में पूर्व सैनिक…

You may have missed