Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा नैतिक शिक्षा संबंधी विषयः डॉ. धन सिंह रावत

एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम और एक चुनाव योजना लागू करें विश्वविद्यालय श्रीदेव सुमन…

मुख्य सचिव व डीजीपी ने किया जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण 

जोशीमठ/देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. सुखवीर सिंह संधु, डीजीपी पुलिस अशोक कुमार एवं सचिव मुख्यमंत्री आर….

सीएम ने भू-धंसाव क्षेत्र का निरीक्षण के बाद आपदा प्रबन्धन केन्द्र में उच्चाधिकारियों के साथ की स्थिति की समीक्षा

विकास कार्याे के अनुश्रवण को शासन एवं स्थानीय स्तर पर उच्चस्तरीय समन्वय समिति के गठन…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में भू धंसाव प्रभावितों से मिलकर हरसम्भव मदद का दिलाया भरोसा

सीएम को लोगों ने बताया हाल, प्रभावितों के साथ सीएम भी हुए भावुक धार्मिक, आध्यात्मिक…

You may have missed