Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मंत्री सुबोध उनियाल ने किया राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

टिहरी। कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल द्वारा आज रा.ई.का. नरेंद्रनगर में मुख्य अतिथि के…

आशीष त्रिपाठी ने सूचना विभाग में अपर निदेशक का पदभार ग्रहण किया, सूचना कर्मियों ने दी बधाई

डॉ. नितिन उपाध्याय ने संयुक्त निदेशक सूचना का कार्यभार ग्रहणदेहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग…

मुख्यमंत्री ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

स्कूलों में स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस व स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का सीएम ने किया शुभारम्भ जी.जी.आई.सी…

जोशीमठ में भूधसांव को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ में भूधसांव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी…

प्रेमनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास का सीएम ने किया लोकार्पण

बालिकाओं को यूनिफार्म प्रदान कीदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बनियावाला, प्रेमनगर में…

You may have missed