Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की हादसे से लेकर अब तक की जानें खबर, क्या है इस समय स्थिति

देहरादून। भारतीय क्रिकेटर और रुड़की निवासी ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की आते हुए कार हादसे…

पीएम मोदी की माताजी हीराबेन हुई पंचतत्व में हुईं विलीन

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के यहां एक अस्पताल में…

सीएम धामी ने मण्डुआ के प्रोक्यूरमेंट की अनुमति दिये जाने पर पीएम मोदी का आभार जताया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा मोटे अनाज (मण्डुआ) के प्रोक्यूरमेंट की…

निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े व कंबल वितरित करने के डीएम ने दिए आदेश

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते शीतलहर के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम…

भूजल के स्तर को बनाए रखने के लिए पूरे प्रदेश में छोटे चेक डैम बनाए जाएंः मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय…

You may have missed