Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

यूकेएसएससी के अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ जल्द होगी चार्जशीट दाखिल

देहरादून। वीपीडीओ भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में यूकेएसएससी के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव व परीक्षा नियंत्रक…

आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन में किया मूलभूत बदलाव: सीएम

सीमान्त जनपद चंपावत को मॉडल जनपद के रूप में विकसित किया जा रहादेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

हिमालयन विश्वविद्यालय जॉलीग्रांट के दीक्षांत समारोह में 1316 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई देहरादून।…

सभी चिकित्सा इकाईयों में ओपीडी के साथ-साथ टीबी की भी करें जांच: डॉ. धन सिंह रावत

टीबी उन्मूलन अभियान की निरंतर समीक्षा करें सीएमओ निःक्षय मित्र बनाने में पिछड़े जनपदों को…

चारों मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांचः डॉ0 धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों को वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश कोरोना वैक्सीनेशन को केन्द्र…

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

सीएम ने किया उत्तराखण्ड स्वास्थ्य रोजगार सृजन कार्यक्रम में प्रतिभागदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार…

सीएम धामी ने कोविड के बूस्टर डोज को लगाए गए कैम्प का किया अवलोकन,कहा-राज्य में बनाये जायेंगे 50 हजार पॉली हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड के बूस्टर डोज के लिए…

You may have missed