Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस पर सीएम ने की होमगार्ड्स के लिए विभिन्न घोषणाएं

होमगार्ड के जवानों के लिए बनाए गए एप ‘पहल’ का किया शुभारंभदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

भाई वीर सिंह की 150वीं जयंती को समर्पित गोष्ठी में राज्यपाल ने की शिरकत

देहरादून। डॉ. बलबीर सिंह साहित्य केंद्र, देहरादून एवं सिख विश्वकोश विभाग, पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला द्वारा…

सीएम ने मुनस्यारी महोत्सव का किया शुभारंभ, महोत्सव के लिए 8 लाख रु. देने की घोषणा की

मुनस्यारी महोत्सव विश्व प्रसिद्ध महोत्सव के रूप में अपनी पहचान बना रहाः सीएमपिथौरागढ। मुख्यमंत्री पुष्कर…

“इण्डियन वार्निंग इनफार्मेशन एंड नेविगेशन सर्विस” व “मैरीटाइम इनफार्मेशन चार्ट” का लोकार्पण

देहरादून। नौसेना दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में आयोजित…

You may have missed