Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर सीएम धामी का जताया आभार

देहरादून। फिक्की फ्लो उत्तराखंड चौप्टर के महिला सदस्यों ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर…

धामावाला क्षेत्र में अवैध रूप से बिल्डिंग निर्माण को लेकर विवाद

व्यापारियों ने कहा-भूकम्प के लिहाज से देहरादून माना जाता डेंजर जॉनदेहरादून। शुक्रवार को देहरादून के…

कैलिफोर्निया से पकड़ा गया गोल्डी बराड़, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है मुख्य आरोपी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार कर लिया गया…

You may have missed