Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

स्टार्टअप कॉन्क्लेव एवं एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

देहरादून। तृतीय देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के तहत एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव का आयोजन किया…

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का मसूरी विधानसभा क्षेत्र…

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव यूकोस्ट में दूसरा दिन ग्रीन एनर्जी एवं कृषि के नाम रहा

एक्सपोर्ट ने साझा किए अपने अनुभव एवं सुझावदेहरादून। तीसरे देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव…

उत्तराखंड यूटीईटी का रिजल्ट घोषित, महज 21 प्रतिशत अभ्यर्थी पास

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम और द्वितीय…

You may have missed