Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

डीआईटी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं तकनीकी उत्सव यूथोपिया संपन्न

देहरादून। यूथोपिया 2022 डीआईटी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वार्षिक तकनीकी और सांस्कृतिक उत्सव है।…

सीएम भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल

महाविद्यालय में एम.ए व एम.एस.सी के लिए दो पृथक पीजी ब्लॉक का निर्माण किया जाएगादेहरादून।…

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को प्रभावी समाधानों के क्रियान्वयन करने के जलागम को दिए निर्देश

एससीएस ने मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में माइक्रो प्लान पर कार्य करने के दिए निर्देशदेहरादून।…

जेनेरिक दवाएं खोजने और खरीदने के लिए मेडकार्ट का डिजिटल प्लेटफॉर्म अब हिंदी और गुजराती में भी

अहमदाबाद: जेनेरिक दवाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने, जेनेरिक दवाओं तक…

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर दी 20 करोड़ की सौगात

रसिया महादेव पर्यटक आवास गृह का किया शिलान्यास मैठाणाघाट-रसिया महादेव पंपिंग पेयजल योजना का किया…

You may have missed