Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए

न्यायालयों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए ताकि अपराधी किसी दशा में बचने न पाएंः…

फिल्म अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता नवाज़ुद्दीन…

मेडिकल कॉलेजों में बजट खर्च न होने पर होगी कार्रवाईः डॉ. धन सिंह रावत

निर्माण कार्यों में लेटलतीफी पर कार्यदायी संस्थाओं पर होगा एक्शन एनएमसी मानकों के अनुरूप स्वीकृत…

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का“ का विमोचन

अपणि सरकार पोर्टल, परिवहन एवं पंचायतीराज विभाग के सॉफ्टवेयर/पोर्टल का किया लोकार्पणदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

सीएम ने किया दून अस्पताल के ओ.टी. एवं इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून चिकित्सालय के अंतर्गत ओ.टी. एवं इमरजेंसी…

‘आवाज सुनो पहाड़ों की‘ कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में शारदा स्वर संगम…

You may have missed