Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

अहिंसा दिवस पर आयोजित वार्षिक मेला एवं रथयात्रा महोत्सव में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ग्राम वहलना मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में दिगम्बर…

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकारी शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में…

समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने सुना नागरिकों का पक्ष

देहरादून। राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विषेशज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा नागरिकों का पक्ष सुनने…

पीएम ने किया 5जी का शुभारंभ, जियो-ग्लास पहन पीएम ने लिया वर्चुअल रियलिटी का जायजा

सर्विस और डिवाइस, किफायती दरों पर मिलने चाहिएः आकाश अंबानीदेहरादून। इंडिया मोबाइल कांग्रेस यानी आईएमसी…

रक्तदान अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार को मिला सम्मानकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया…

You may have missed