Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी व बेहतर बनाने को उठे कदम

अब लाभार्थी बताएंगे कि उपचार के दौरान कैसा रहा अस्पताल का व्यवहारदेहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः…

सीएम ने श्रीकोट पहुँचकर अंकिता भंडारी के परिजनों से घर पर जाकर की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के श्रीकोट में अंकिता भंडारी के परिजनों से…

रानीपोखरी पुल व शीतला नदी पर बने सेतु का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रानीपोखरी, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग…

नैनीताल बैंक की 100वीं वार्षिक साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 का लेखा – जोखा अनुमोदित

देहरादून।नैनीताल बैंक की 100वीं वार्षिक साधारण सभा आज बैंक के प्रधान कार्यालय में वीडियो कोन्फ्रेंस…

भाजपा शुक्रवार को 252 मंडलों में आयोजित करेगी श्रद्धांजलि कार्यक्रम

देहरादून। भाजपा शुक्रवार को प्रदेश भर में दिवंगत अंकिता को श्रद्धांजलि देगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी…

भाजपा किसान मोर्चा का दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर शुरु

देहरादून। उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड की मेजबानी…

शिविर लगाकर टी.बी. की जांच कराने के साथ ही मरीजों की ट्रैकिंग भी करेंः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति एवं टी0बी0 फॉरम तथा…

You may have missed