Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

स्वास्थ्य मंत्री की फटकार के बाद हरकत में आया महकमा,एनएचएम कार्मिकों के वेतन भत्तों के लिए 90 करोड़ किये जारी

केन्द्र पोषित योजनाओं में नियोजित कार्मिकों को समय पर मिलेगा वेतनदेहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा…

रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया, मंत्री गणेश जोशी को कई महिलाओं ने पहनाई राखी

देहरादून। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम…

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध करती महिला कांग्रेस नेत्रियां गिरफ्तार

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस ने बीजापुर गेस्ट हाऊस के बाहर केन्द्रीय महिला कल्याण व बाल…

आदर्श उत्तराखण्ड 2025 को अपना मंत्र बनाकर तेज गति से शुरू किया कामः सीएम

सीएम धामी ने नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक में प्रतिभाग कियानई दिल्ली/देहरादून।…

You may have missed