Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सिंचाई विभाग को पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरतः सीएम  

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक…

कांग्रेस ने की BPDO भर्ती घोटाले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस एसटीएफ द्वारा किए गए बीपीडीओ भर्ती घोटाले के खुलासे से संतुष्ट नहीं…

प्रभारी सचिव डॉ. आर ने किया संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर का औचक निरीक्षण,अवस्था को देखकर व्यक्त की नाराजगी

देहरादून। प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व एनएचएम, मिशन निदेशक डॉ. आर राजेश…

भारी बारिश के चलते दो मकान ढहे, अगले 24 घंटे में 10 जनपदों के लिए येलो व 2 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम के पास भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो मवेशी मलबे में…

CM धामी ने की केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री से मुलाकात, राज्य की विकास योजनाओं पर की चर्चा

देहरादून :-  उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(#Uttarakhand Cheif Minister Pushkar Singh Dhami) ने नई दिल्ली…

You may have missed