Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

कांवड़ यात्रा में दुरस्त रखें स्वास्थ्य व्यवस्थाः डॉ. धन सिंह रावत

कहा, मुख्य चिकित्साधिकारी रखें व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी कांवड़ यात्रा क्षेत्र में संचालित होंगे 40…

सीएम ने किया एक अरब तीन करोड़ 70 लाख 54 हजार की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में आयोजित…

सीएम ने यूपीईएस में ‘ज्योति छात्रवृति’ व ‘विजय’ छात्रवृति का किया शुभारम्भ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बिधौली, देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पैट्रोलियम एण्ड…

हरिद्वार में पंचायत चुनाव के परिसीमन में अनिमितताओं को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिले कांग्रेसी

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिष्टमण्डल ने जनपद हरिद्वार में पंचायत चुनाव के परिसीमन…

आत्म उत्थान के लिए गुरू पूर्णिमा का दिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अति उत्तमः साध्वी मणिमाला भारती

देहरादून। दिव्य सद्गुरू आशुतोष महाराज की असीम अनुकम्पा तथा प्रेरणा से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान…

उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी के लिए भूमि का चयन करने के दिए निर्देश

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने सूचना विभाग की समीक्षा बैठक लीदेहरादून। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

बाल वाटिका के शुभारम्भ के साथ ही उत्तराखण्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना

ननूरखेड़ा में ‘बाल वाटिका कक्षा’ का सीएम ने किया शुभारम्भ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

पतंजलि के हरित क्रांति एप को पायलट आधार पर उपयोग किये जाने के सीएम ने दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सूचना तकनीक के माध्यम से किसानों को…

You may have missed