Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग में सीएम धामी ने गिर्नाइं सरकार की उपलब्धियां

महानगर भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापनदेहरादून। आने वाला दशक उत्तराखंड का…

सीएम ने “राइज इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदर्शनी का किया अवलोकन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आज़ादी…

उत्तराखण्ड में अग्निवीरों की भर्ती को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में अग्निपथ योजना…

सेफएक्सप्रेस ने उत्तराखंड के हरिद्वार में अपना 70वां अल्ट्रा-मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क किया लॉन्च

नई फैसिलिटी से उत्तराखंड क्षेत्र के आर्थिक विकास में तेजी आएगीहरिद्वार। भारत की सबसे बड़ी…

केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले द्वारा गुरूवार को बीजापुर अतिथि…

सीएम ने एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी ऑॅफ नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट की बैठक में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता…

सीएम ने “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, 10 लोगों को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उद्योग…

You may have missed