Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

योग गुरु डॉ. अनिल जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी पुस्तक हीलिंग विद नेचर भेंट की

देहरादून। योग गुरु डॉ. अनिल जैन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा…

सीएम धामी नागदेवता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए    

पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की नागथात बिरोड़ मुंगाथात…

जीवनदायिनी मां गंगा के मूल स्वरूप को बचाए रखना हम सबका नैतिक दायित्वः सीएम

सीएम ने गंगा समग्र अविरल गंगा निर्मल गंगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…

मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा तैयारियों व पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए एक…

You may have missed