Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार

जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक में बोले डीएम- ‘मार्केट डिमांड’ के अनुसार युवाओं…

“योजनाबद्ध तरीके से हड़पे करोड़ों रुपये”, “झूठे वादे”, “धोखे से बेच दिए प्लॉट” जीवनभर की कमाई चढ़ी ठगी की भेंट

देहरादून में थानों क्षेत्र स्थित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘इम्पीरियल वैली’ में करीब ₹7.30 करोड़ की…

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिये

देहरादून । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में…

वासुकीताल ट्रैक पर फंसे सभी 11 ट्रेकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

 उत्तरकाशी। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में तथा सहायक सेनानायक संजय उप्रेती के नेतृत्व में…

आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहनों को किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्राथमिक विद्यालय गाजियावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान को दिया…

You may have missed