लड़की से छेड़छाड़ का मामला : हिंदू संगठनों का गोपेश्वर में विरोध प्रदर्शन, आरोपी को कड़ी सजा की मांग
चमोली। संगठनों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली. उन्होंने जिला…
देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।
इंजीनियर हमारे राज्य की प्रगति का मुख्य स्तंभः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ
मतदान कार्मिकों का प्रथम रेन्डमाइजेशन किया गया
चमोली। संगठनों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली. उन्होंने जिला…
मुंबई । अक्सर परिवारों में, घर को अपने काबू में रखने वाले प्रतिष्ठित सिंहासन के…
नई दिल्ली। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन), जो भारत के प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंकों में…
प्ले विथ द ओजी अभियान पोकर के रोमांच और महारत को करता है उजागर, जो…
देहरादून। ल्योन फ्रांस में आयोजित होने वाली वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2024 में अपनी युवा प्रतिभा के…
चमोली : भलि केन जाया गौरा तू अपणा कैलाश, हेरि चैजा फेरि चैजा तु मैत…
चमोली: बद्रीनाथ धाम मंदिर परिसर में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने…
विभागीय अधिकारियों को दिये शीघ्र कार्रवाही के निर्देश कहा, पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों…
मुख्यमंत्री ने किया अनुसूचित जाति के युवाओं से संवाद बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय…
देहरादून! उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में अंतरकलह वैसे तो कोई नई बात नहीं परंतु अब यह…