Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

तीन दिवसीय निशुल्क ​चिकित्सा शिविर में 1300 से अधिक मरीजों ने करवाया इलाज

जयपुर। गैर सरकारी संगठन स्माइल फाउंडेशन द्वारा शाहपुरा में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क ​चिकित्सा शिविर…

प्रधानमंत्री मोदी बोले, प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सचेत रहें

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

राज्य सरकार आगामी 50 सालों की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कर रही कार्य :सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बी.आर.ओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन…

स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए स्थान के साथ अन्य खेल सुविधाएं करायी जाएं उपलब्ध : संधु

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में स्पोर्ट्स…

उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ हुआ समापन, गायक इन्दर आर्या के गुलाबी शरारा पे झूमे दूनवासी

देहरादून। युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव 2023-24…

प्लाट में तीन साल पहले कर दिया था काम बंद, प्लांट के गोदाम में रखे थे सात सिलेंडर, अचानक हुआ गैस रिसाव, मचा हड़कंप

देहरादून। देहरादून के झाझरा में मंगलवार सुबह एक गोदाम के खाली प्लाट में रखे सिलिंडर…

मुख्यमंत्री ने 15 महार रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में…

You may have missed