Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

राज्यपाल से मिली राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, महिला सशक्तिकरण पर की चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) से बुधवार को राजभवन में राष्ट्रीय…

टिहरी झील में राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 28 दिसंबर से, 17 राज्यों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से टिहरी झील में पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय वाटर…

शिक्षक युग दृष्टा ऋषियों के समान जो समाज को प्रबुद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य करतेः सीएम

प्रिंसिपल्स प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन के सम्मेलन में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, शिक्षकों को किया…

सुशासन दिवस पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्वविख्यात लाखामंडल में आजादी का अमृत महोत्सव के…

विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद का चेयरमैन नियुक्त होने पर भाजपा ने किया मंत्री गणेश जोशी का स्वागत

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कृषि मंत्री गणेश जोशी को राज्य विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय…

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर महाराज ने की केंद्रीय मंत्री सिंधिया से भेंट

स्थानीय फ्लाइटों में उत्तराखंड के व्यंजन परोसे जाने पर केन्द्रीय मंत्री ने जताई सहमतिदेहरादून/नई दिल्ली।…

You may have missed