लघु समाचार पत्रों के लिए खुशखबरी, सूचना विभाग शीघ्र जारी करेगा बड़ा विज्ञापन
देहरादून– लघु एवं मझोले अखबारों की उपेक्षा का दौर समाप्त होने के आसार बनने लगे हैं।शीघ्र ही बड़ा विज्ञापन उत्तराखंड से प्रकाशित होने वाले सभी अखबारों को जारी किए जाने की तैयारी अंतिम चरण मे है। दरअसल सूबे मे त्रिवेंद्र सरकार के आने के बाद लम्बे समय से राज्य के अखबार (विशेष रूप से साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक पत्र,पत्रिकाएं) उपेक्षित चल रहे हैं, पुष्ट सूत्रों का दावा है कि वर्तमान महानिदेशक श्री दीपेन्द्र चौधरी एवं अपर निदेशक डा अनिल चन्दोला की प्रभावी पैरवी का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने संज्ञान लेकर राज्य के अखबारों को विज्ञापन जारी करने का आदेश दिया है।राज्य स्थापना के समय निकाय चुनाव के कारण विज्ञापन जारी नहीं हो सका था,उसके एवज मे उत्तराखंड के सभी श्रेणी के समाचारपत्रों को पन्द्रह दिसम्बर के आसपास क्रमशः 1716/1900 वर्ग सेमी का एक विज्ञापन जारी किया जा सकता है।यही नहीं सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल मार्चे मे पूरा होगा उस समय लोकसभा चुनावों की आचार संहिता प्रभावी होगी, इस तथ्य को भी ध्यान में रखकर एक अन्य विज्ञापन कुछ समय बाद जारी किया जा सकता है।लघु समाचारपत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल एवं राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के महामंत्री विकास गर्ग ने राज्य के समाचारपत्रों के हित मे लिए जा रहे इन फैसलों की मुक्त कंठ से सराहना की है।
